हिन्दी व्याकरण: शब्द विचार क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिन्दी व्याकरण शब्द विचार, Top 50+ Hindi Vyakaran Shabd Vichar Quiz 2022, hindi vyakaran questions for competitive exams hindi grammar important questions for competitive exams pdf, हिंदी में क्विज, hindi grammar quiz,  हिंदी क्विज प्रतियोगिता, hindi grammar quiz for competitive exams हिंदी व्याकरण शब्द विचार (हिंदी व्याकरण pdf) हिन्दी क्विज

इस लेख में क्या क्या है? hide
7 Results

शब्द किसे कहते है?

वर्णों या ध्वनियों के मेल से बने हुए स्वतंत्र एवं सार्थक ‘वर्ण-समूह’ या ‘ध्वनि-समूह’ को शब्द कहते हैं।

उदाहरण – पुस्ताकलय, मिठाई, महल, मकान आदि।

शब्दों का वर्गीकरण 

शब्दों का वर्गीकरण मुख्यत: चार आधारों पर किया जाता है –

  1. अर्थ के विचार से
  2. रचना या व्युत्पति के विचार से
  3. रूपान्तर या रूप-परिवर्तन के विचार से
  4. उत्पत्ति या उद्गम के विचार से

 

अर्थ की दृष्टि से शब्द के प्रकार

अर्थ की दृष्टि से शब्द दो तरह के होते हैं –

  1. सार्थक शब्द
  2. निरर्थक शब्द 

प्रश्न – सार्थक शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर-  अर्थपूर्ण शब्दों को अर्थात् वह शब्द जिसका कुछ अर्थ या मतलब हो, उसे हम सार्थक शब्द कहते हैं।

उदाहरण- इधर, पानी, आम, घर, हवाई जहाज इत्यादि।

 

प्रश्न- निरर्थक शब्द किसे कहते हैं? 

उत्तर-  अर्थहीन शब्दों को अर्थात् वह शब्द जिसका कुछ अर्थ स्पष्ट न हो, उसे हम निरर्थक शब्द कहते हैं।

उदाहरण- मआ, रघइ, नीमा इत्यादि।

रचना के आधार पर शब्द के प्रकार

रचना के आधार पर शब्द तीन तरह के होते हैं –

  1. रूढ़
  2. यौगिक
  3. योगरूढ़

प्रश्न- रूढ़ शब्द क्या है ?

उत्तर – रूढ़ वे शब्द है जिनके खण्ड निरर्थक होते है। जैसे- घोड़ा, पानी आदि

यदि घोड़ा में ‘घो’ और ‘ड़ा’ को अलग-अलग करे देने से कोई भी अर्थ नहीं निकलता है। अत: घोड़ा एक रूढ़ शब्द हैं।

Hindi Vyakaran Questions For Competitive Exams

प्रश्न- यौगिक शब्द किसे कहते है ?

उत्तर – यौगिक वे शब्द है जिनके खण्ड सार्थक होते है, यौगिक शब्द कहलाते है। जैसे- विद्यालय (विद्या और आलय), रसोईघर (रसोई और घर), गंगाजल (गंगा और जल) के अलग-अलग अर्थ है। अत: वे यौगिक है।

 

प्रश्न- योगरूढ़ शब्द किसे कहते है ?

उत्तर – योगरूढ़ वे शब्द है, जो अपना सामान्य अर्थ छोड़कर विशेष अर्थ बताते है। जैसे – ‘पंकज’ शब्द ‘पंक’ और ‘ज’ के मेल से बना है, जिसका विशेष अर्थ है – कमल। अत: ‘पंकज’ योगरूढ़ शब्द है। इसी प्रकार – पिताम्बर, लम्बोदर आदि भी योगरूढ़ शब्द है।

Hindi Varnamala
Hindi Varnamala
हिन्दी वर्णमाला : पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रूपान्तर के आधार पर शब्द के प्रकार

रूपान्तर के आधार पर शब्द दो तरह के होते है –

  1. विकारी
  2. अविकारी

विकारी शब्द : वे शब्द जिनके लिंग, पुरुष और वचन के कारण रूप बदलते है, विकारी शब्द कहलाते है।

जैसे- 

लड़का   – लड़कें  – लड़कों
खाता   – खाती  – खाते
मैं-        मुझे      –    मेरा
अच्छा      –      अच्छे    – अच्छों

याद रखें: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया शब्द विकारी शब्द होते हैं।  

अविकारी शब्द : वह शब्द जो लिंग, वचन, कारक आदि से कभी विकृत नहीं होते हैं अविकारी शब्द होते हैं। इनको ‘अव्यय’ भी कहा जाता है। जैसे- वहाँ, जहाँ आदि।

  • क्रिया – विशेषम अव्यय – आज, कल, परसों, अब, कब, कैसे, क्यों।
  • समुच्चय बोधक अव्यय – परन्तु, इसलिए, या, और यदि, क्योंकि।
  • संबंध-बोधक अव्यय – के ऊपर, के नीचे, के पास, से आगे, से पीछे, की ओर, में, से, पर।
  • विस्मयादिबोधक अव्यय – आहा!, हा!, ओह!, वाह!, हाय!

♦ अविकारी कितने प्रकार के होते हैं?

अविकारी शब्द चार प्रकार के होते हैं ,जो कि इस प्रकार है :::
  • क्रिया विशेषण
  • समुच्चयबोधक
  • संबंधबोधक
  • विस्मयादिबोधक

 

उत्पति-उद्गम के आधार पर शब्द के प्रकार

उत्पति-उद्गम के आधार पर शब्द पाँच तरह के होते हैं, जो निम्न है –

  1. तत्सम्
  2. तद्भव
  3. देशज
  4. विदेशज
  5. संकर 

 

तत्सम : ‘तत्सम’ (तत् + सम)  शब्द का अर्थ है –  ‘उसके समान’ अर्थात् संस्कृत के समान।  अतः संस्कृत के ऐसे शब्द जिसे हम ज्यों-का-त्यों प्रयोग में लाते हैं , उसे हम तत्सम शब्द कहते हैं । जैसे अग्नि, रात्रि, क्षेत्र, वायु, पत्र, माता-पिता आदि ।

तद्भव: ‘तद्भव’ शब्द का अर्थ है – ‘उससे होना’  अर्थात् संस्कृत शब्दों से विकृत होने से बने शब्द । अत: संस्कृत का ऐसा शब्द जिनका रूप विकृत हो जाता है, तद्भव शब्द का लाते हैं । जैसे  – आग, हाथ, खेत, पत्ता, रात आदि।

देशी/देशज : जो शब्द अन्य भाषाओं (संस्कृत को छोड़कर) या घरेलू बोलियों से हिंदी में लाए गए हैं देशज कहलाते हैं । जैसे  -कटोरा, लोटा, पगड़ी, पेट, झोला आदि ।

विदेशी/विदेशज : जो शब्द किसी विदेशी भाषा से हिंदी में मिला लिए गए हैं वह विदेशज शब्द कहलाते हैं।

जैसे:-

  1. आराम – फारसी से
  2. डॉक्टर  – अंग्रेजी से
  3. लाश – तुर्की से
  4. दाम  – ग्रीक से

संकर शब्द : जब दो भिन्न भाषाओं के मेल से नया शब्द बनाया जाता है, तब उसे ‘संकर’ शब्द कहा जाता है ।

जैसे:-

  1. वर्षगांठ    =  वर्ष (संस्कृत) + गाँठ (हिन्दी)
  2. टिकटघर =  टिकट (अंग्रेजी) + घर (हिन्दी)
  3. जाँचकर्ता =  जाँच (हिन्दी) + कर्ता (संस्कृत)
  4. जेलखाना =  जेल (अंग्रेजी)  + खाना (फारसी)
  5. सील बंद  =  सील (अंग्रेजी)   + बंद (फारसी)

 

तत्सम एवं तद्भव की सूची 

तत्सम तद्भव
अग्नि आग
अंधकार अँधेरा
अस्थि हड्डी
अर्ध आधा
अश्रु आँसू
अद्य आज
अग्र आगे
आम्र आम
आश्रय आसरा
आश्चर्य अचरज
उज्जवल उजला
उलूक उल्लू
ओष्ट ओठ
उच्च ऊँचा
क्षीर खीर
क्षेत्रे खेत
गर्दभ गधा
ग्राम गाँव
ग्रंथि गाँठ

Top 50+ Hindi Vyakaran Shabd Vichar Quiz 2022

Results

#1. योगरूढ़ शब्द का अर्थ है -

#2. निम्नलिखित में कौन योगरूढ़ शब्द कौन-सा है ?

#3. उद्गम के आधार पर निम्न में कौन-सा शब्द-भेद नहीं है ?

#4. तत्सम शब्दों का मूल स्रोत है -

#5. 'सदा' शब्द क्या है ?

#6. निम्नलिखित में कौन रूढ़ शब्द है ?

#7. 'दन्त धावन' के विकसित तद्भव शब्द क्या है ?

#8. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

#9. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

#10. पत्र में अपरिचितों को सम्बोधित करने के लिए उपयुक्त शब्द है -

#11. निम्नलिखित में कौन योगरूढ़ शब्द कौन-सा है ?

#12. इनमें से कौन-सा शब्द देशज है ?

#13. सार्थक खण्ड वाले शब्द क्या कहलाते है ?

#14. निम्नलिखित में शब्दों का विषम संयोजन कौन-सा है ?

#15. कन्धा का तत्सम शब्द है -

#16. इनमें अव्यय कौन है ?

#17. 'अभिधेयार्थ' वाचक शब्दों का सम्बन्ध किससे है ?

#18. 'लक्ष' का तद्भव बताइए-

#19. निम्नलिखित में कौन रूढ़ शब्द है ?

#20. काक का तद्भव शब्द है -

#21. शब्द किसे कहते हैं ?

#22. पुलिस किस वर्ग का शब्द है ?

#23. केला का तत्सम शब्द है -

#24. 'विष्टा' का तद्भव शब्द क्या होगा ?

#25. 'ओठ' का तत्सम शब्द है -

#26. निम्नांकित में से अव्यय का कौन-सा भेद नहीं है ?

#27. पत्र में अपने से बड़े के लिए सम्बोधन शब्द है -

#28. शब्दों के वर्गीकरण का आधार है -

#29. उलकू का तद्भव शब्द है -

#30. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

#31. कुम्भकार का तद्भव शब्द है -

#32. 'बादल' का तत्सम शब्द है -

#33. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

#34. 'श्यामल' किस तद्भव शब्द का तत्सम रूप है ?

Finish

हिन्दी के सभी क्विज: यहाँ क्लिक करें। 

इस Top 50+ Hindi Vyakaran Shabd Vichar Quiz 2022 से जुड़ी कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। साथ ही आपकी आगामी परीक्षा की शुभकामनाएँ। 

Leave a Comment