[FREE] Indian Polity -भारतीय राजव्यवस्था 2022

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Polity -भारतीय राजव्यवस्था

Indian Polity PDF Notes Download, notes on indian polity pdf, indian polity full notes pdf (भारतीय राजव्यवस्था) नमस्कार विद्यार्थियों – आज हम आप सभी विद्याथियों के लिए indian polity pdf notes for upsc (भारतीय राजव्यवस्था) से समबन्धित notes उपलब्ध करा रहे हैं | जैसा की आप सभी जानते हैं कि हम अपने पोस्ट के माध्यम से आप सभी छात्र/छात्राओं के लिए Daily Competitive Exams से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां और PDF Notes हिंदी में साझा करते रहते हैं |

Indian Polity, भारत-का-संविधान-Indian-constitution

भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)- Indian Polity

  • रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गयी थी? – कलकत्ता में (1774 ई0)
  • भारतीयों को भारत के प्रशासन में भाग लेने का अधिकार किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुआ? – चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा
  • भारतीय विधान परिषद् को बजट (Budget) पर बहस करने की शक्ति किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुई? – भारत परिषद् अधिनियम, 1892
  • केन्द्रीय विधानमण्डल सर्वप्रथम किस अधिनियम द्वारा द्वि-सदनीय (Bicameral) बनाया गया? –1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
  • भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश (Ordinance) निर्गत करने की शक्ति मूलतः किस अधिनियम से प्रेरित है? – भारत शासन अधिनियम, 1935 से
    भारतीय-राजव्यवस्था-study-provider-com
  • केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था (Diarechy System) किस अधिनियम के द्वारा लागू की गयी थी? – भारत शासन अधिनियम, 1935
  • ब्रिटिश भारत में किस अधिनियम में संघीय शासन का प्रावधान था? – भारत शासन अधिनियम, 1935
  • अखिल भारतीय संघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था? – भारत शासन अधिनियम, 1935
नोट: भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के मध्य किया गया शक्तियों का विभाजन भारत सरकार अधिनियम, 1935 पर आधारित है। 
  • एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किसके द्वारा दिया गया था? – क्रिप्स मिशन द्वारा
  • भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया था ? – कैबिनेट मिशन (1946 ई.) के अंतर्गत
  • कैबिनेट मिशन द्वार प्रस्तुत योजना के अनुसार, संविधान सभा में प्रांतों से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किस अनुपात में था? – 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य
  • भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया गया था ? – विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं के द्वारा

अंतरिम सरकार (वर्ष 1946)

क्रम सख्या सदस्य का नाम धारित विभाग
01 जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रमंडल सम्बंध तथा विदेशी मामले
02 सरदार वल्लभ भाई पटेल गृह, सूचना एवं प्रसारण
03 डॉ. राजेनद्र प्रसाद खाद्य एवं कृषि
04 जॉन मथाई उद्योग एवं नागरिक आपूर्ति
05 जगजीवन राम  श्रम
06 सरदार बलदेव सिंह रक्षा
07 लियाकत अली खाँ वित्त
08 सी. राजगोपालाचारी शिक्षा एवं कला

 

परीक्षा में  अकसर  पूछे जाने वाले सवाल:-

प्रश्न – साइमन कमीशन का गठन किया गया था?

उत्तर –  भारत शासन अधिनियम, 1919 की समीक्षा करने के लिए वर्ष 1927 में साइमन कमीशन का गठन किया गया था।   

  • भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?  –  09 दिसम्बर, 1946 को
  • भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप (Draft) किसके द्वारा तैयार किया गया था? – सर बी. एन. राव द्वारा
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी ? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थायी अध्यक्ष)
  • संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष (Permanent Chairman) किसे चुना गया था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
  • संविधान सभा में पण्डित नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था ? – 13 दिसम्बर, 1946 
  • नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में कब स्वीकृत हुआ था? – 22 जनवरी, 1947
  • भारतीय संविधान के निर्माण काल में सविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे? – 12
  • भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ? –2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन
  • भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे? –सर बी. एन. राव 
  • भारत की संविधान सभा ने वर्तमान रूप में राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
  • भारत का संविधान कब स्वीकार किया गया ? – 26 नवम्बर, 1949
  • भारतीय संविधान पूर्णत: कब लागू हुआ था ? –  26 जनवरी, 1950

 

संविधान सभा (Constituent Assembly) 

9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई। जिसमें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष तथा 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान निर्माण का प्रारम्भ 13 दिसम्बर, 1946 को पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव (Objective Resolution) से हुआ जिसे 22 जनवरी, 1947 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत (Adopt) किया गया जबकि 26 जनवरी, 1950 को इसे पूर्णत: लागू (Execute) किया गया। 

 

  • 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था ? – संविधान सभा द्वारा
  • जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था ? – 24 जनवरी, 1950 में 
  • भारत सरकार द्वारा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न (National Emblem) के रूप में अंगीकृत (Adopt) किया गया था ? – 26 जनवरी, 1950
संविधान सभा की सलाहकार समिति (Advisory Committee) के अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
  • संविधान सभा की झंडा समिति  के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • संविधान सभा के कार्यों से सम्बंधित समिति के अध्यक्ष जी.वी. मावलंकर 

परीक्षा के नजर से महत्त्वपूर्ण 

प्रश्न – भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के सदस्य कौन-कौन थे? 

भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के सदस्य 

याद करने की ट्रिक : भीम, गोपाल कृष्ण कन्हैया माधव को लेकर मोहम्मद साहब के खेत पर गये।

भीम डॉ. भीमराव अम्बेडकर
गोपाल एन. गोपालस्वामी आयंगर
कृष्ण अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
कन्हैया डॉ. कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी
माधव  बी. एल. मित्रा (बाद में इनके स्थान पर एन. माधव राव)
को लेकर Χ
मोहम्मद सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
साहब के Χ
खेत  डी.पी. खेतान (बाद में इनके स्थान पर टी.टी. कृष्णमाचारी)
पर गये Χ
व्याख्या : कैबिनेट मिसन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 ई. में किया गया । बी. एन. राव द्वारा तैयार किए गए संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 ई. को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया। 

 

संविधान सभा के प्रारूप समिति में कुल 07 सदस्य थे, जो इस प्रकार है। 
01 डॉ. भीमराव अम्बेडकर अधय्क्ष
02 एन. गोपालस्वामी आयंगर सदस्य
03 अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर सदस्य
04 डॉ. कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी सदस्य
05 सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला सदस्य
06  एन. माधव राव (बी. एल. मित्रा  के स्थान पर) सदस्य
07 डी.पी. खेतान (1948ई. में इनकी मृत्यु के बाद में इनके स्थान पर टी.टी. कृष्णमाचारी को सदस्य बनाया गया) सदस्य
  • संविधान सभा नें डॉ. भीम राव अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था ? – 29 अगस्त, 1947
  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रेसीडेंसी से हुआ था ? – बम्बई प्रेसीडेंसी से 
नोट: भारत का संविधान मूलत: दो भाषाओं – हिन्दी एवं अंग्रेजी में लिखा गया था और सभी सदस्यों ने इन दोनों प्रतियों पर हस्ताक्षर किए थे। 
0%
7

Your timer started

Time up


Created on By Study Provider

भारत का संवैधानिक इतिहास

भारत का संवैधानिक इतिहास - Constitutional History of India

1 / 25

Category: Indian Polity

कैबिनेट मिशन योजना के विषय में कौन-सा सही नहीं है?

2 / 25

Category: Indian Polity

भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना निम्न में से किस नाम से जानी गयी?

3 / 25

Category: Indian Polity

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है?

4 / 25

Category: Indian Polity

किस एक्ट के तहत कोलकाता की सरकार को बंगाल बिहार और उड़ीसा के लिए विधि बनाने का प्राधिकार प्रदान किया गया था?

5 / 25

Category: Indian Polity

किस अधिनियम की प्रमुख विशेषता प्रांतीय स्वायत्तता थी ?

6 / 25

Category: Indian Polity

निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई?

7 / 25

Category: Indian Polity

निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने केन्द्र में द्वैध शासन प्रणाली को स्थापित कियो ?

8 / 25

Category: Indian Polity

किस एक्ट के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यों को मान्यता मिली?

9 / 25

Category: Indian Polity

मिंटो-मार्ले सुधार का उद्देश्य क्या था?

10 / 25

Category: Indian Polity

निम्न में से किसे ‘संप्रदायिक निर्वाचन’ के जनक के रूप में जाना गया?

11 / 25

Category: Indian Polity

भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला?

12 / 25

Category: Indian Polity

महारानी विक्टोरिया को "भारत की साम्राज्ञी" किस वर्ष घोषित किया गया?

13 / 25

Category: Indian Polity

किस एक्ट के तहत भारत में दोहरे प्रशासन प्रणाली का प्रारंभ हुआ था?

14 / 25

Category: Indian Polity

भारत शासन अधिनियम, 1935 द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थी ?

15 / 25

Category: Indian Polity

मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार था-

16 / 25

Category: Indian Polity

डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था-

17 / 25

Category: Indian Polity

मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मंडल प्रारंभ में किसके द्वारा लाया गया था?

18 / 25

Category: Indian Polity

संघीय प्रणाली का पहला प्रयास भारत सरकार अधिनियम __________ द्वारा किया गया था -

19 / 25

Category: Indian Polity

अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था -

20 / 25

Category: Indian Polity

रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया-

21 / 25

Category: Indian Polity

1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था?

22 / 25

Category: Indian Polity

कलकत्ता में किस वर्ष एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई थी?

23 / 25

Category: Indian Polity

1909 के इंडियन काउंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गई थी?

24 / 25

Category: Indian Polity

मार्ले-मिंटो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया?

25 / 25

Category: Indian Polity

"प्रान्तों में द्वैध शासन प्रणाली" के जनक के रूप में जाना गया?

Your score is

The average score is 30%

0%

आशा है भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of India)- Indian Polity से आपको काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा। भारतीय संविधान से संबंधिन अधिक जानकारी के लिए हमारा यह लेख भी जरूर पढ़े। साथ ही हमारे साथ आप FACEBOOK, INSTAGRAM TELEGRAM से जुड़ें ।

धन्यवाद!! 

लेख का स्रोत – NCERT सार संग्रह

Report for any Error in this artical   [email protected]

Leave a Comment